Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 24, 2022

शिक्षक के बेटे पर बालक को पीटने का आरोप

 

गजरौला नौ साल के बालक की शिक्षक के बेटे ने पिटाई कर दी। बालक को परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। मेडिकल कराने के बाद उसे घर ले गए। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

मामला नगर के एक प्राइवेट स्कूल का है। एक नागरिक का नी वर्षीय बेटा बृहस्पतिवार को स्कूल गया था। बताया जा रहा है कि शिक्षक के बेटे ने नौ वर्षीय बालक की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर उसके परिजन स्कूल पहुंचे। चालक को सीएचसी लेकर आए यहां उसका उपचार कराया। इसके बाद घर ले गए। हालांकि पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक के बेटे पर बालक को पीटने का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link