Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 24, 2022

लगातार अनुपस्थित मिलने पर तीन शिक्षक निलंबित

 सिद्धार्थनगर विकास खंड बढ़नी के तीन विद्यालयों के तीन शिक्षको को लगातार अनुपस्थित रहने के कारण बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने निलंबित कर दिया है।


बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खेरी शीतल प्रसाद का खंड शिक्षा अधिकारी बांसी ने 18 एवं 20 जुलाई को निरीक्षण किया था। सहायक अध्यापक दिनेश प्रताप सिंह अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में नियमित उपस्थित नहीं रहने तथा विद्यालय पर लंबे समय बाद उपस्थित होकर हस्ताक्षर बनाने के समेत विभिन्न आरोपों में निलंबन की कार्रवाई की गई। बीईओ बढ़नी की रिपोर्ट पर प्राथमिक विद्यालय रा बाजार के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव और प्राथमिक विद्यालय भेलीजी के प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार को विद्यालय में लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। विनोद कुमार यादव को एकल प्राथमिक विद्यालय भेलोजी से संबद्ध किया गया है। प्रधानाध्यापक अर्जुन को बीआरसी लोटन और दिनेश प्रताप सिंह को आरसी बढ़नी में संबद्ध किया गया है।

लगातार अनुपस्थित मिलने पर तीन शिक्षक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link