Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 24, 2022

शिक्षिका से लूट के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस

 हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचीली के निकट स्कूटी सवार शिक्षिका को लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को टीम सरगर्मी से जुटी है। पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।

उल्लेखनीय है कि शहर के सिकंदराराऊ रोड स्थित ग्रीन सिटी ची वाले महादेव कॉलोनी निवासी प्रति पत्नी सुमित कुमार हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचोली स्थित संविलियन विद्यालय में सहायक अध्यापका के पद पर तैनात हैं। बुधवार को दोपहर को ढाई बजे स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षिका स्कूटी से मेडू की ओर से हुए हाथरस आ रहीं थीं। जैसे ही वह गंगचीली मेंडू रोड पर करीब 400 मीटर चली, वैसे ही रास्ते में उनको बाइक सवार दो बदमाश मिले।


एक ने हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रुकवाया और फिर तमंचा शिक्षिका की कमर लगाकर गले से चेन कुंडल, अंगूठी और मोबाइल व अन्य सामान रखे हुए हैंड बैग को लूट लिया और फरार ही गए थे। लाड़पुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जल्द ही खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। थाना पुलिस य एसओजी टीम इसमें लगी हैं।

शिक्षिका से लूट के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link