Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 15, 2022

Primary ka master:बीआरसी में फैली अव्यवस्थाएं, शिक्षकों का हंगामा

 कदौरा कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अव्यवस्थाओं के बीच चल रहा है। शिक्षकों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। अधपका नाश्ता मिल रहा है पेयजल की समस्या है और शौचालय भी गंदे हैं। इसे लेकर शिक्षकों ने हंगामा किया।



निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शासन के निर्देश पर क्षेत्र के बबीना स्थित बीआरसी में चल रहा है। बीआरसी भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। छोटे-छोटे कमरों में 40-40 शिक्षकों को बैठाया जा रहा है शुक्रवार को नाश्ते में अधपका हलवा मिलने पर शिक्षकों ने खाने  से इन्कार कर दिया। काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद दूसरा नाश्ता मंगवाया गया शिक्षक चंद्रपाल, जमीर खां, नीरज, सहोद खान, अजली गीतम, विश्वनाथ, सरला, रामसजीवन, राजेंद्र कुमार, दर्शन सिंह, शिवा कांत आदि का कहना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शासन ने धनराशि आवंटित की है।  जिम्मेदार बंदरबांट कर रहे हैं।  प्रशिक्षण समय से शुरू न होकर दो घंटे देरी से शुरू होता है। एबीएसए अंकित सिंह ने बताया भोजन और नाश्ते की जानकारी हुई थी। ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

Primary ka master:बीआरसी में फैली अव्यवस्थाएं, शिक्षकों का हंगामा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link