Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 27, 2022

बदमाशों ने शिक्षामित्र को लूटा

 अमरोहा, दीपावली की खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षामित्र से बदमाशों ने लिंक मार्ग पर नगदी व मोबाइल लूट लिया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर निवासी जयवर्धन कंपोजिट विद्यालय फूलपुर-बीझलपुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। शनिवार को वह दीपावली की खरीदारी करने शहर आया था। जयवर्धन का कहना है कि उसने शाहपुर में साइबर कैफे से आधार कार्ड के जरिए पांच हजार रुपये निकाले थे। खरीदारी कर वह बाइक से घर लौट रहा था। शनिवार देर शाम गांव के लिंक मार्ग पर बाग से निकले बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। जान से मारने की धमकी देकर उससे पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। जयवर्धन कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसे टरका दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि जयवर्धन शराब के नशे में धुत था। लूट की घटना संदिग्ध है। इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।


बदमाशों ने शिक्षामित्र को लूटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link