Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 27, 2022

रसोइया के साथ रोमांस वीडियो वायरल होने के बाद BSA ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

 प्रतापपुर। । एक वीडियो सामने आया है जिसमें परिषदीय विद्यालय का प्रधानाध्यापक कार्यालय कक्ष में ही स्कूल की रसोइया से बेखौफ अश्लील हरकत करता दिख रहा है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है क्योकि हेडमास्टर स्वेटर और कोट पहने दिख रहा है तो रसोइया भी स्वेटर पहने हुए है। जिस कमरे में यह सब हो रहा उसमें ऊपर कई महापुरुषों की तस्वीरें भी लगी हुई हैं।



बीएसए प्रवीण तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी राकेश यादव से पूरे प्रकरण की आख्या मांगी जिसके प्राप्त होते ही हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। प्रतापपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पतैयां का स्कूल हेडमास्टर शीतला प्रसाद रसोइया से कार्यालय कक्ष में अश्लील हरकत करते दिख रहा है। चर्चा है कि इस पुराने वीडियो को लेकर कोई प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल भी कर रहा था।

रसोइया के साथ रोमांस वीडियो वायरल होने के बाद BSA ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link