Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 14, 2022

प्रधानाचार्य भर्ती-13 का परिणाम कल रात हुआ घोषित

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की प्रधानाचार्य भर्ती- 2013 के 17 मंडलों का परिणाम रविवार रात जारी कर दिया।



चयन बोर्ड की वेबसाइट पर देवीपाटन, आगरा,फैजाबाद, वाराणसी, लखनऊ, अलीगढ़, सहारनपुर, झांसी, बस्ती, बरेली, आजमगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मेरठ और गोरखपुर मंडल का परिणाम जारी हो गया है। शुक्रवार को कानपुर मंडल का परिणाम घोषित हुआ था। इस प्रकार 18 मंडलों में रिक्त 632 पदों की चयन प्रक्रिया नौ साल बाद पूरी हो गई। जिन विद्यालयों के प्रकरण कोर्ट में हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

प्रधानाचार्य भर्ती-13 का परिणाम कल रात हुआ घोषित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link