Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 14, 2022

विद्यालय के शौचालय में लगवाई जा रहीं पुरानी ईंटें, मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग

 झरेखापुर (सीतापुर)। ग्राम पंचायतों में शासकीय धनराशि का जिम्मेदार दुरुपयोग कर रहे है। वह विभिन्न कार्यों के लिए प्राप्त होने वाली राशि से मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराते हैं। इसका उदाहरण विकास खंड परसेंडी की ग्राम पंचायत पगुरोई के विद्यालय में बनवाया जा रहा दिव्यांग शौचालय है। इसमें पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।



ग्राम पंचायत पगुरोई में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांगों के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मानकों का प्रयोग नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय में पुरानी ईंटें लगाई जा रही है। मानक के विपरीत सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। बालू का अधिक प्रयोग हो रहा है।


ग्रामीण मनोज कुमार, मुकेश, प्रकाश, सोनू, सुरेश, महेश ने बताया प्रधान की ओर से शौचालय में पुरानी ईंटें लगवाई जा रही है। इसकी जांच कराई जाए। उधर, पंचायत सचिव जगदेव प्रसाद ने बताया कि प्रधान को पुरानी ईंट लगाने के लिए मना किया था। इसके बाद भी पुरानी लगवाई। भुगतान रुकवा दिया गया है।

विद्यालय के शौचालय में लगवाई जा रहीं पुरानी ईंटें, मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link