Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 14, 2022

प्रधानाचार्य ने स्कूल में कक्षा छह की छात्रा से किया दुष्कर्म, पढ़ें पूरी खबर

 गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र के निजी स्कूल में प्रधानाचार्य शहादत ने कक्षा छह की 13 वर्षीय छात्रा के साथ दो महीने तक दुष्कर्म किया। वह छुट्टी के बाद छात्रा को मोबाइल सिखाने के बहाने रोक लेता था। उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई और बहन की हत्या कर लाश नहर में फिंकवा देगा। इससे डरी छात्रा गुमसुम रहने लगी। यह देख मां ने पूछा तो उसने प्रधानाचार्य की घिनौनी करतूत के बारे में बताया। इस पर मां बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया आरोपी फरार हो गया है।



छात्रा ने मां को बताया कि पहले उन्होंने समझा कि बेटी को तबीयत खराब है। यह स्कूल जाने से मना कर ने लगी। पूछने पर कुछ बताती नहीं थी और देकर पूछा तो उसने कहा कि प्रधानाचार्य दो महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं डासना थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में पता चला है कि मसूरी क्षेत्र के ही निवासी प्रधानाचार्य ने पहले छेड़खानी की छात्रा चुप रही तो दुष्कर्म किया छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बवन भी दर्ज कर लिए गए हैं। प्रधानाचार्य स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र को मोबाइल

सिखाने की बात कहकर रोक लेता था उसे मोबाइल फोन दिलाने का झासा भी दिया था। 


मौलवी भी है प्रधानाचार्य, मदरसा भी चला रहा पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में दुष्कर्म किया गया, उसी की इमारत में मदरसा भी चलता है। आरोपी प्रधानाचार्य शहादस स्कूल और मदरसे का संचालक भी है। लोगों ने पुलिस को बताया है कि वह मौलवी भी है। स्कूल की मान्यता छठी कक्षा तक की है जबकि बच्चे आठवीं तक पढ़ाए जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी है। स्कूल और मदरसा 2014 से चल रहे हैं।

प्रधानाचार्य ने स्कूल में कक्षा छह की छात्रा से किया दुष्कर्म, पढ़ें पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link