Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 2, 2022

Primary ka master: शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

 गोण्डा, कंपोजिट विद्यालय जानकीनगर में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें ब्लाकवार सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। गया।


जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने विशेष सदस्यता अभियान को गति देने पर बल दिया। दो व तीन नवंबर को ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक करके शिक्षकों को सदस्य बनाने पर जोर दिया। शिक्षक समस्याओं से संबंधित मांग पत्र पर कार्रवाई न किए जाने पर अध्यापकों ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक स्तर से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने पर सहमति बनी हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी विकास खंडों से खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन भेजा जाएगा। सांसद को भी समस्याओं का समाधान कराने के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा। इटियाथोक बेलसर, तरबगंज, वजीरगंज, नवाबगंज व पंडरी कृपाल में दिसंबर से जनवरी के मध्य निर्वाचन कराने पर चर्चा हुई।



सदस्यता अभियान का कार्य पूरा होने पर निर्वाचन के तिथियों की घोषणा की जाएगी। जिला मंत्री विजय नारायण पांडेय, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्याय राजेंद्र प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार त्रिपाठी, कौशल किशोर ओझा, दुर्गा प्रसाद शर्मा व मनमोहन श्रीवास्तव उपस्थित रहे.

Primary ka master: शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link