Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 2, 2022

ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

 बिजनौर ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान की बैठक में दो सप्ताह के भीतर विद्यालयों में 19 पैरामीटर पर काम कराने पर जोर रहा विद्यालयों में चारदीवारी का कार्य प्रारंभ नहीं होने पर डीएम ने


जमकर फटकार लगाई। सोमवार को कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के ऑपरेशन काणकल्प व निपुण भारत अभियान के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।



डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जिन 

स्कूलों में अभी तक चारदीवारी बनाने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है वह तत्काल से प्रारंभ करें।

कुछ स्कूलों में अभी तक कार्य शुरू नहीं होने पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिन विद्यालयों में फर्नीचर की कमी है, वहां पूरा कराया जाए।

ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link