Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 17, 2022

50 हजार घूस लेते बीएसए को रंगे हाथ दबोचा

 औरैया। एरियर निकालने के नाम पर शुक्रवार को रिटायर्ड शिक्षक से पचास हजार रुपये की घूस लेते औरैया बीएसए को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। टीम देर शाम बीएसए को कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ जारी है।



जानकारी के मुताबिक, 2020 में सेवानिवृत्त हुए महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के शिक्षक रामशरण राजपूत का करीब 50 लाख रुपये एरियर बकाया था। इसको लेकर वह काफी समय से बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। उनसे एरियर निकालने के नाम पर दो लाख रुपए मांगे जा रहे थे। उन्होंने विजिलेंस टीम को सूचना दी और शुक्रवार शाम रामशरण ककोर स्थित बीएसए कार्यालय पहुंच गए।

50 हजार घूस लेते बीएसए को रंगे हाथ दबोचा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link