Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 17, 2022

शिक्षक विधायक ने किया स्कूलों का भ्रमण

 झांसी उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद के शिक्षक विधायक सुरेश कुमार ने झांसी के कई कॉलेजों का भ्रमण कर शिक्षकों की समस्याएं सुनी। इसके अलावा डीआईओएस ओपी सिंह से भेंट कर शिक्षकों की समस्याओं के बारे में चर्चा की।



शिक्षक विधायक सुरेश कुमार ने राजर्षि दास टंडन, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, डॉ. राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज का भ्रमण कर शिक्षकों की समस्याएं जानी। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली जैसे कई समस्याओं के बारे


में बात करने के लिए उन्होंने डीआईओएस से भेंट की। संघ के सदस्यों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था को पीपीपी मॉडल पर लेकर आने का समय आ गया है। इस अवसर पर मंडलीय मंत्री मिलन गुप्ता, प्रवीण चंद्र तिवारी, शिशुपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, रविंद्र पटसारिया, विनोद शर्मा, धनप्रकाश तिवारी, सुधांशु दीक्षित, रामलोचन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

शिक्षक विधायक ने किया स्कूलों का भ्रमण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link