लखीमपुर खीरी। आदर्श
समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को बीएसए से मिलकर समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेव भुगतान में सोच समझकर बिलंब किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए मामले को जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
अध्यक्ष संजय मिश्रा और महामंत्री राजेश कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि समग्र शिक्षा योजना अंतर्गत कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान प्रांट को धनराशि जनपद स्तर पर प्राप्त होने के बाद
भी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी एवं बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक की मिलीभगत से सोची समझी साजिश के तहत मानदेय भुगतान करने में कई महीनों तक विलंब किया जाता है, जो विभाग के वित्तीय नियमों के विरुद्ध है।
जबकि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि शिक्षामित्रों का मानदेय जनपद स्तर पर धनराशि प्राप्त होने के बाद टाइम टू टाइम रक्षम भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके बावजूद कार्यालय सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा विलंब किया जाता है।

