Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 11, 2022

प्रधानाचार्य और शिक्षक नई तकनीक से कराएंगे पढ़ाई

 हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को नई शिक्षा तकनीकी से पढ़ाई सिखाई जाएगी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसका लाभ विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।



माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले में 55 राजकीय व 72 अनुदानित कॉलेज संचालित है। इनमें प्रधानाचार्य व शिक्षकों का आयोग से चयन होता है। इसके उपरांत इनकी तैनाती कर दी जाती है।


माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक प्रवक्ता व सहायक अध्यापक को अब राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रधानाचार्य व शिक्षकों को शिक्षा की नई तकनीकी विद्यालय प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक को विद्यालय प्रबंधन में छह माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे डिप्लोमा इन एजूकेशन मैनेजमेंट कोर्स का नाम दिया गया है। यह प्रशिक्षण एक मई 2023 से 31 अक्टूबर 2023 के बीच दिया जायेगा।

प्रधानाचार्य और शिक्षक नई तकनीक से कराएंगे पढ़ाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link