Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 2, 2022

Primary ka master: छात्र से साफ कराया स्कूल का शौचालय

 



पइंसा (कौशाम्बी)। कड़ा ब्लॉक के साढ़ो प्राइमरी स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र से गुरुवार को प्रधानाध्यापक ने शौचालय साफ कराया। इसकी जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि ग्रामीणों संग स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रधानाध्यापक ने माफी मांग ली।


साढ़ो गांव का किशोर स्थानीय प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। उसने बताया कि गुरुवार सुबह वह स्कूल गया था। दोपहर को प्रधानाध्यापक ने बुलाया और स्कूल का शौचालय साफ कराया। उल्टी करते हुए छात्र ने शौचालय साफ किया। इसकी जानकारी होते ही प्रधान प्रतिनिधि अंकित मिश्रा ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। प्रधान प्रतिनिधि की प्रधानाध्यापक से नोंकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

Primary ka master: छात्र से साफ कराया स्कूल का शौचालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link