Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 2, 2022

Shiksha vibhag: अटल आवासीय विद्यालयों में 1,440 छात्रों को मिलेगा प्रवेश,प्रत्येक स्कूल में होंगे 11-11 शिक्षक

 लखनऊ। प्रदेश के 18 मंडलों में बनने वाले अटल आवासीय विद्यालयों में 1,440 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। सात विद्यालय बनकर तैयार हो चुके हैं, शेष में काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की मौजूदगी में उच्च स्तरीय बैठक में इस पर मंथन हुआ।



विभाग के निदेशक सत्यप्रकाश पटेल के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2023-24 से प्रत्येक विद्यालय में दो सेक्शन में कुल 80 छात्रों को प्रवेश देने की तैयारी है। अगर किसी वजह से समय पर शेष विद्यालय तैयार नहीं हुए तो बच्चों को नजदीक के आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रिंसिपल एवं स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि सीएम के निर्देश पर सभी मंडलों में निर्माण श्रमिकों के बच्चों और गरीब बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। 18 मंडल मुख्यालयों पर 12 से 15 एकड़ में ये विद्यालय

बनाए जा रहे हैं। छात्रों का चयन राज्य आरक्षण नीति के मुताबिक किया जाएगा। अभी छात्रों का चयन सीबीएसई द्वारा किया जाएगा और बाद में मंडल संचालन समिति करेगी।


निदेशक के मुताबिक शासन से स्वीकृति मिलने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। फिर परीक्षा और मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम से बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। मई 2023 में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी है। जून 2023 में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।



प्रत्येक स्कूल में होंगे 11-11 शिक्षक


प्रत्येक स्कूल में एक प्रिंसिपल, एक एडमिन और 11 टीचर्स का स्टाफ होगा। प्रिंसिपल की जो अर्हता रखी गई है, उसके अनुसार अभ्यर्थी नवोदय या सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुआ हो। वे स्वस्थ और उनकी आयु 60 से 65 वर्ष के बीच हो। इसी तरह एडमिन के लिए एक्स आर्मी गजटेड ऑफिसर होना अनिवार्य है। उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। टीचर्स के लिए नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केवी स्कूल या माध्यमिक स्कूल से सेवानिवृत्त अभ्यर्थी को योग्य माना जाएगा। इनकी उम्र भी 60 से 65 के बीच होनी चाहिए।

Shiksha vibhag: अटल आवासीय विद्यालयों में 1,440 छात्रों को मिलेगा प्रवेश,प्रत्येक स्कूल में होंगे 11-11 शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link