Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 2, 2022

Primary ka master: स्कूल में बिजली का तार, करंट से छात्र की मौत

 सूरतगंज ( बाराबंकी) ।


स्कूल परिसर में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर बृहस्पतिवार सुबह कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। आक्रोशित अभिभावकों ने आरोप लगाया कि पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से हादसा हुआ। कस्बा सूरतंगज के जागृति इंटर कॉलेज की इमारत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। यह कॉलेज के पास ही रखे एक ट्रांसफार्मर से जुड़ी है।



ट्रांसफार्मर से एक लो टेंशन (एलटी) लाइन कॉलेज के बगल से गुजरी है। बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज में प्रार्थना सभा हो रही थी। तभी देरी से स्कूल पहुंचा कस्बे के राजकुमार का बेटा पवन (11) कॉलेज की बाउंड्री के पास खड़ा हो गया। इसी दौरान एलटी लाइन का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरा। पवन इसकी चपेट में आ गया। यह देख शिक्षक किसी तरह उसे गंभीर हालत में सूरतगंज सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश चंद्र ओझा ने बताया कि कॉलेज के बगल से तार हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को लिखा, लेकिन विभाग ने कॉलेज से पांच लाख रुपये एस्टीमेट के नाम पर मांगे। वहीं, अधीक्षण अभियंता एएच खान ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसी के आधार पर आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। 


Primary ka master: स्कूल में बिजली का तार, करंट से छात्र की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link