Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 28, 2023

परीक्षा में फेल होने पर इंटर के दो छात्रों ने फंदा लगाकर दी जान

 शाहजहांपुर: इंटर मीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर दो छात्रों ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक छात्र का शव घर के कमरे में और दूसरे छात्र का शव बाग में पेड़ पर लटका मिला।



कस्बा मिर्जापुर निवासी नन्हे सिंह का बेटा 16 वर्षीय अश्वनी सिंह श्री जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में इंटर मीडिएट का छात्र था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे परीक्षाफल घोषित हुआ तो वह फेल था। पिता नन्हे ने बताया कि परीक्षाफल देखने के बाद बेटा गुमसुम हो गया, लेकिन परिवार ने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया। वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गया और मां अंजलि की साड़ी से फंदा कसकर पंखे के कुंडे से लटक गया। करीब चार बजे मां ने अश्वनी को खाना खाने के लिए बुलाया। तब मामले की जानकारी हुई। दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को उतारा गया। उधर, थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी निवासी महेश राठौर के 18 वर्षीय पुत्र अरवेश कुमार राठौर ने दूसरी बार इंटर में फेल होने पर मंगलवार शाम चार बजे बाग में कटहल के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

परीक्षा में फेल होने पर इंटर के दो छात्रों ने फंदा लगाकर दी जान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link