Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 28, 2023

फैसला : कस्तूरबा विद्यालयों से हटाए जाएंगे सभी पुरुष स्टाफ

 प्रयागराज । प्रदेशभर में संचालित 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत सभी पुरुष स्टाफ को हटाया जाएगा। महानिदेशक स्कूली शिक्षा और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने 25 अप्रैल को सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर शैक्षणिक / शिक्षणेत्तर पुरुष कार्मिक का नवीनीकरण न करने का आदेश दिया है। यह कदम इन स्कूलों में आवासीय सुविधा के साथ कक्षा छह से आठ तक की शिक्षा ग्रहण कर रहीं छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है।



शिक्षा मंत्रालय में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव ने 12 अक्तूबर 2022 को पत्र लिखकर कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सभी पदों पर महिला कार्मिकों की ही नियुक्ति किए जाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में 2023-24 शैक्षणिक सत्र में पुरुष स्टाफ का नवीनीकरण न करने और रिक्त हो रहे पदों पर सिर्फ महिलाओं को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में वार्डेन से लेकर चौकीदार तक सभी कार्मिकों को संविदा पर रखा जाता है।

फैसला : कस्तूरबा विद्यालयों से हटाए जाएंगे सभी पुरुष स्टाफ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link