Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 28, 2023

Primary ka master: कहीं छात्र टहलते मिले तो कहीं गुरु जी रहे नदारद

 हरदोई। राज्य परियोजना टीम के निरीक्षण में विद्यालय में शिक्षक व विद्यार्थी टहलते मिले। वहीं, कई शिक्षक गायब मिले। बीएसए कार्यालय में प्रकरण लंबित मिले। इस पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। टीम के निरीक्षण से बीएसए कार्यालय में खलबली मच गई। टीम के सदस्यों ने बताया कि निरीक्षण आख्या महानिदेशक स्कूल शिक्षा का भेजेंगे।



जनपद में शिक्षकों के एरियर व वेतन सहित विभिन्न प्रकरणों की जांच के लिए महानिदेेशक (स्कूल शिक्षा) विजय किरण आनंद की ओर से दो सदस्यीय टीम को भेजा गया है। गुरुवार को टीम के सदस्य वरिष्ठ विशेषज्ञ राज्य परियोजन कार्यालय जिवेंद्र सिंह और सहायक शिक्षा निदेशक मिड डे मील पंकज कुमार जनपद पहुंचे।

टीम के सदस्यों ने ब्लाक संसाधन केंद्र कछौना का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में संचालित संविलियन विद्यालय में अव्यवस्था मिली। विद्यालय में कक्षाएं संचालित नहीं हो रही थीं। शिक्षक व विद्यार्थी इधर-उधर धूम रहे थे। कई शिक्षक विद्यालय में नहीं थे। टीम के आने की सूचना पर शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो उनको गेट पर रोक दिया गया।


विद्यालय प्रधानाध्यापक टीम केे अभिलेखों के संबंध में जवाब नहीं दे सके। वहीं, विद्यालय का शैक्षिक स्तर कम मिला। इस पर पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। इसके बाद दोपहर तीन बजे टीम के सदस्य बीएसए कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में लंबित प्रकरणों और संबंधित शिकायतों के संबंध में अभिलेखों की जांच की।


टीम सदस्य जिनेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के शिक्षकों के एरियर, भुगतान सहित विभिन्न शिकायतें मिली थीं। उसी की जांच के लिए महानिदेशक की ओर से भेजा गया है। ऑनलाइन के साथ ही स्थालीय निरीक्षण के निर्देश थे। वे लोग सभी शिकायतों की जांच कर रहे हैं।

इसमें सभी पटल सहायकों व खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली जा रही है। जांच रिपोर्ट महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान बीएसए डाॅ. विनीता व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Primary ka master: कहीं छात्र टहलते मिले तो कहीं गुरु जी रहे नदारद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link