Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 10, 2023

ग्रीष्मावकाश के दौरान 20 मई से 27 दिनों तक विद्यालय रहेंगे बंद

 गाजीपुर, 

। बेसिक शिक्षा विभाग में ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू हो रहा है। अब विद्यालय 16 जून को खुलेंगे। इसमें 27 दिनों तक का अवकाश रहेगा। विद्यालयों में 16 जून से शिक्षकों के साथ ही कक्षा एक से आठ तक बच्चों की उपस्थिति होगी। एक जुलाई की जगह पूर्व से ही कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर के साथ अवकाश निर्धारित किया गया है। ग्रीष्मावकाश एवं शीतकालीन अवकाश को लेकर शासन से भी निर्देश जारी किये गए है।


 ग्रीष्मावकाश के दौरान शिक्षकों की ओर से छात्रों को घरों पर होमवर्क दिया जाएगा। जिसे छात्र घर रहकर पढ़ेंगे। बीते दो सत्र में एक जुलाई की बजाय 14 दिन पूर्व ही विद्यालय खुलेंगे। इस बदली व्यवस्था से जून माह के अवकाश में विविध कार्यक्रमों की तैयारी करने वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों में मायूसी है। लंबी छुट्टी मिलने की आस में शादी-विवाह, बाहर निकलने की तैयारी करने वाले चिंतित है। विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को जून माह का एक पखवारा विद्यालय में ही व्यतीत करना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि 15 दिनों का शीत अवकाश सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर के साथ अवकाश निर्धारित किया है। ग्रीष्मावकाश एवं शीतकालीन अवकाश को लेकर शासन से निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस सत्र में 14 दिन पूर्व ही विद्यालय खुलेंगे। उन्होने बताया कि इस दौरान छात्र घरों में पढ़ें। इस दौरान धूप से बचाव के लिए घरों में रहें।

ग्रीष्मावकाश के दौरान 20 मई से 27 दिनों तक विद्यालय रहेंगे बंद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link