Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 21, 2023

स्कूल में टॉपर का किया उत्साहवर्धन, दिए 5-5 हजार

 एटा, सत्र 2022-23 के कक्षा 10, 12वीं के टॉपर्स का धुमरी पब्लिक स्कूल में उत्सावर्धन किया गया। स्कूल प्रबंध निदेशक जितेन्द्र गुप्ता ने टॉपर्स को पांच-पांच हजार रुपये एवं मेडल प्रदान किए।



शनिवार को स्कूल में 10वीं के टॉपर्स आशूपाल 94.6 प्रतिशत, आकाश यादव 92.6 प्रतिशत, गजेन्द्र सिंह 92.6 प्रतिशत, अविनाश पांडेय 92 प्रतिशत, अंशिका 91 प्रतिशत, दिव्यांशी मिश्रा 90.2 प्रतिशत, पवन 90 प्रतिशत, 12वीं महिमा जेएन गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत, उत्कर्ष यादव 92.4 प्रतिशत, अभिषेक 90.8 प्रतिशत अर्जित कर नाम रोशन किया है। साथ ही विषय अध्यापक विवेक वार्ष्णेय, ज्ञानेन्द्र सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्य वीके बघेल ने टॉपर्स को शुभकामनाएं दी हैं।

स्कूल में टॉपर का किया उत्साहवर्धन, दिए 5-5 हजार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link