Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 21, 2023

सवाल - प्रत्येक ग्रामसभा में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं तो फिर परिवार सर्वेक्षण, यू-डायस, कायाकल्प के अंतर्गत जियो टैगिंग जैसे काम शिक्षकों से ही क्यों

 लखनऊ। प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में शनिवार से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। हालांकि कुछ जिलों में बीएसए की ओर से आदेश जारी कर कहा गया है कि शिक्षक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।



हाल ही में बेसिक शिक्षा परिषद ओर से 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया। अंबेडकरनगर में बीएसए ने आदेश जारी कर कहा कि परिवार सर्वेक्षण, यू-डायस, कायाकल्प के अंतर्गत जियो टैगिंग की जा रही है।

ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन विभाग के काम पूरा होने तक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इस पर उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने नाराजगी जाहिर कर कहा कि प्रत्येक ग्रामसभा में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं तो यह काम शिक्षकों से ही क्यों कराया जा रहा है

सवाल - प्रत्येक ग्रामसभा में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं तो फिर परिवार सर्वेक्षण, यू-डायस, कायाकल्प के अंतर्गत जियो टैगिंग जैसे काम शिक्षकों से ही क्यों Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link