Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 21, 2023

Weather update: यूपी में कल से 26 तक आंधी बारिश के बन रहे आसार

 यूपी में कल से 26 तक आंधी बारिश के बन रहे आसार

यूपी में कल से 26 तक आंधी बारिश के बन रहे आसार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मौसम विभाग ने सोमवार से शुक्रवार 26 मई के दौरान प्रदेश के विभिन्न अंचलों में तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वहीं रविवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में ग्रीष्म लहर का प्रकोप बना रहेगा।



मौसम में यह बदलाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, तेलंगाना के ऊपर केन्द्रित चक्रवातीय दबाव का नतीजा होगा। साथ उत्तर पश्चिम भारत में 23 मई को विकसित हो रहा पश्चिमी विक्षोभ भी राज्य के मौसम पर अपना असर दिखायेगा। फिलहाल प्रदेश के विभिन्न अंचलों में ग्रीष्म लहर का प्रकोप जारी है।


शनिवार को प्रदेश के सबसे गरम स्थान प्रयागराज व मथुरा-वृंदावन रहे। इन दोनों जिलों में दिन का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चित्रकूट में दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

Weather update: यूपी में कल से 26 तक आंधी बारिश के बन रहे आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link