Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 25, 2023

बरेली के 12 शिक्षकों ने लगाए फर्जी कागजात

 बरेली। बरेली में अंतर्जनपदीय ट्रांसफर के लिए कुल 427 आवेदन आए। बीएसए विनय कुमार ने बताया, इनमें से 407 आवेदन मानकों के अनुसार सही पाए गए हैं। 20 आवेदन मानक पर खरे नहीं उतरे। इस कारण उन को फॉरवर्ड नहीं किया गया। कुल 26 शिक्षकों ने असाध्य रोग के आधार पर आवेदन किया था।



इनमें से 12 शिक्षकों का दावा सही नहीं पाया गया। कुछ के पास अस्पतालों के सर्टिफाइड डॉक्यूमेंट नहीं थे जबकि कुछ ने उन बीमारियों के कागज लगा दिए थे जिनमें भारांक का लाभ नहीं मिल सकता है।

बरेली के 12 शिक्षकों ने लगाए फर्जी कागजात Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link