Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 19, 2023

माध्यमिक विद्यालयों में अब अनिवार्य होगी कंप्यूटर शिक्षा

 मंझनपुर। सबकुछ ठीक रहा तो माध्यमिक विद्यालयों में इसी शिक्षण सत्र से कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य कर दी जाएगी। अब तक वैकल्पिक विषय होने के कारण कॉलेज कंप्यूटर शिक्षण में रुचि नहीं लेते थे। वहीं, अब शासन ने कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की योजना बनाते हुए मौजूद संसाधनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इससे कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को असुविधा नहीं होगी।



माध्यमिक शिक्षा विभाग जिले में 25 राजकीय, 29 सहायता प्राप्त व 318 वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित कराता है। अभी तक राजकीय व एडेड कॉलेजों में कंप्यूटर विषय नहीं पढ़ाया जाता था। कुछ वित्त विहीन इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर विषय की पढ़ाई होती थी। सभी इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है।


शासन ने शैक्षिक सत्र 2023-24 में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने की योजना बनाई है। कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य की जा सके, इसके लिए शासन ने इंटर कॉलेज में मौजूद आधारभूत सूचनाएं निश्चित प्रारूप पर मांगी है।

माध्यमिक विद्यालयों में अब अनिवार्य होगी कंप्यूटर शिक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link