Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 7, 2023

माध्यमिक के शिक्षकों को बिना विकल्प भरे ग्रेच्युटी

 

कैबिनेट ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु के पूर्व असामयिक मृत्यु की दशा में उनके परिजनों को ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए सहमति प्रदान कर दी है।



मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से सेवानृवित्ति का विकल्प नहीं भरे जाने के बावजूद भी उनकी असमय मृत्यु होने की दशा में उनके परिवार को ग्रेच्युटी मिलेगी। विदित हो कि शिक्षकों को 60 या 62 साल में रिटायरमेंट का विकल्प भरना होता है। जो 62 साल का विकल्प भरते हैं, उनको ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिलता।

माध्यमिक के शिक्षकों को बिना विकल्प भरे ग्रेच्युटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link