Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 31, 2023

दस जिलों के एसपी समेत 14 आईपीएस का तबादला

 प्रदेश सरकार ने रविवार को देर शाम 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) समेत 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें बरेली, अमरोहा, ललितपुर, मिर्जापुर, चंदौली, कन्नौज, बांदा, सीतापुर, सिद्धार्थनगर व संभल के एसपी शामिल हैं।


बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, एसपी क्राइम डीजीपी मुख्यालय राठौर किरीट कुमार को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, एसपी सीतापुर घुले सुशील चंद्रभान 

को एसएसपी बरेली, एसपी मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्र को एसपी क्राइम डीजीपी मुख्यालय, एसपी कन्नौज कुंवर अनुपम सिंह को एसपी अमरोहा, पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट विनीत जायसवाल को एसपी चंदौली, एसपी बांदा अभिनंदन को एसपी मिर्जापुर, एसपी रेलवे आगरा मो. मुश्ताक को एसपी ललितपुर, एसपी सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनंद को एसपी कन्नौज, एसपी चंदौली अंकुर अग्रवाल को एसपी बांदा, एसपी संभल चक्रेश मिश्र को एसपी सीतापुर, एसपी अमरोहा आदित्य लंगेह को एसपी रेलवे आगरा, एसपी ललितपुर अभिषेक अग्रवाल को एसपी सिद्धार्थनगर पद पर भेजा गया है। 



दस जिलों के एसपी समेत 14 आईपीएस का तबादला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link