Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 31, 2023

16 हजार शिक्षक स्कूलों की बजाए बीएसए कार्यालय में बजा रहे ड्यूटी, महीने भर पहले हुआ था तबादला

 16 हजार शिक्षक स्कूलों की बजाए बीएसए कार्यालय में बजा रहे ड्यूटी, महीने भर पहले हुआ था तबादला*


*लखनऊ,* राज्य ब्यूरो: परिषदीय स्कूलों के *16 हजार शिक्षक* स्कूलों में पढ़ाने की बजाए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में ड्यूटी बजा रहे हैं। *बीते 30 जून को इनका स्थानांतरण एक जिले से दूसरे जिले में किया गया था।* एक से तीन जुलाई तक स्थानांतरित शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में जाकर अपनी ज्वाइनिंग दे दी थी। फिर भी *अभी वरिष्ठता सहित अन्य प्रकरणों के कारण स्कूल आवंटन नहीं हो पा रहा है।* 🤔


_स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। परिषदीय स्कूलों के एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किए गए तमाम शिक्षकों की वरिष्ठता काफी प्रभावित हो रही है।_



_नियमानुसार प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किए गए शिक्षकों को तीन वर्ष बाद प्राथमिक स्कूल का हेड मास्टर या फिर उच्च प्राथमिक स्कूल का सहायक अध्यापक बनाया जाता है। पांच वर्ष बाद वह उच्च प्राथमिक स्कूल के हेड मास्टर पद पर प्रोन्नति पाते हैं। अगर पदोन्नति तय समय पर नहीं हो पा रही है तो प्रथम नियुक्ति तिथि से 10 साल पर चयन वेतनमान और फिर 12 साल तक अगर दोबारा प्रोन्नति नहीं हुई है तो प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है।_

_अब कुछ जिलों में तो शिक्षकों की पदोन्नति तय समय पर हो गई और वह दो-दो प्रमोशन पा गए। मगर कई जिलों में 15-15 साल से नहीं हुई। किसी दूसरे जिले में स्थानांतरण होने पर शिक्षक को वहां सबसे कनिष्ठ पद पर कार्यभार ग्रहण कराया जाता है। ऐसे में अब कई जिलों में शिक्षकों की एक-एक नहीं बल्कि दो-दो पदोन्नतियों का नुकसान हो रहा है। ऐसे में वह पदभार ग्रहण करने को राजी नहीं हैं।_

*वहीं 69 हजार शिक्षक भर्ती में* तमाम जिलों में मेरिट के अनुसार शिक्षकों की तैनाती न होने का भी प्रकरण निस्तारित नहीं हो पाया है।


*महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद कहते हैं कि* शिक्षकों से जुड़े इन सभी प्रकरणों पर नीतिगत निर्णय होने हैं और इसके बाद ही उन्हें स्कूल आवंटित होगा, ताकि आगे कोई अड़चन न हो।


साभार: दैनिक जागरण (लखनऊ संस्करण)

16 हजार शिक्षक स्कूलों की बजाए बीएसए कार्यालय में बजा रहे ड्यूटी, महीने भर पहले हुआ था तबादला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link