Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 17, 2023

अभिभावकों के खाते में 19 को भेजे जाएंगे 1200 रुपये

 लखनऊ परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म, जूता- मोजा, स्कूल बैग, स्वेटर एवं स्टेशनरी खरीदने को 1200 रुपये की धनराशि 19 जुलाई को अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। परिषदीय स्कूलों में 1.90 करोड़ विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन सभी के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भेजेंगे। शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए यह धनराशि दी जा रही है।



बेसिक शिक्षा विभाग ने डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजे जाने की तैयारी तेज कर दी है। लोक भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इसके साथ-साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के भवन, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में अतिरिक्त कक्ष व और इंटर्नशिप आडिटोरियम और मैनुअल व संस्कृत भाषा किट का भी विमोचन मुख्यमंत्री करेंगे।

अभिभावकों के खाते में 19 को भेजे जाएंगे 1200 रुपये Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link