Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 17, 2023

निरीक्षण में छात्र संख्या कम मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

 औरैया। जिलाधिकारी ने इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बिरिया तथा कंपोजिट विद्यालय तुर्कीपुर का निरीक्षण किया। तुर्कीपुर में छात्रसंख्या कम मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानाध्यापक को प्रतिदिनि गांव-गांव जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने तुर्कीपुर में अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निर्देश दिए कि बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए उनके अभिभावकों से संपर्क करें और बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए कहें।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से किताब भी पढ़वाई और बोर्ड पर गणित के प्रश्नों का जोड़ घटाना भी कराया। इसके साथ ही बच्चों को चॉकलेट / टॉफी आदि देकर उनका मनोबल बढ़ाया।


बिरिया स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल तथा परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र कक्षो में छत टपकने की जानकारी दी गई। इसपर जिलाधिकारी ने बीईओ को निर्देश दिए कि इसके संबंध में बजट आदि का प्रस्ताव प्रेषित कर बजट प्राप्त कर कार्य कराएं।

निरीक्षण में छात्र संख्या कम मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link