Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 23, 2023

प्रधानाचार्य प्रोन्नति से जल्द क्लास-2 अफसर बनेंगे

 लखनऊ, सरकारी हाई स्कूलों के करीब 950 प्रधानाचार्य जल्द ही क्लास 2 अफसर बन जाएंगे। करीब एक दशक के इंतजार के बाद प्रधानाचार्यों को यह अवसर मिलने जा रहा है। पदोन्नति के बाद ये प्रधानाचार्य सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य, या बेसिक शिक्षा अधिकारी और सह विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात किए जाएंगे।



शिक्षा विभाग में वर्ग-2 के 50 प्रतिशत पद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सीधी भर्ती से तथा शेष 50 फीसदी पदोन्नति से भरे जाने का प्रावधान है। पिछले दिनों मुख्य सचिव की ओर से पदोन्नति के पदों को शीघ्र भड़े जाने के आदेश दिए जाने के बाद विभाग नें पूर्व के विवादों व शिकायतों का निस्तारण शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि बमुश्किल ए़क सप्ताह में सारे मामले निपटाकर पदोन्नति की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। अधिारियों की माने तो विभाग में पदोन्नति वाले पदों पर वरिष्ठता का विवाद समाप्त हो चुका है।

प्रधानाचार्य प्रोन्नति से जल्द क्लास-2 अफसर बनेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link