Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 23, 2023

Primary ka master; कक्षा में घुसकर शिक्षक पर फावड़े से किया हमला

 करछना,। क्षेत्र के धरवारा स्थित जीएस एकेडमी में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे छात्र के अभिभावक ने फावड़ा लेकर क्लास रूम में घुसकर एक शिक्षक पर हमला कर दिया। शिक्षक को गंभीर चोटें आई और उनका स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरे दिन शिक्षक को पीटने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए करछना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।


शुक्रवार को कक्षा पांच में बच्चे शोरगुल कर रहे थे जिस पर शिक्षक ने मना किया। छात्रों के न मानने पर शिक्षक अर्पित तिवारी ने छात्र के बांये हाथ में डंडे से मार दिया। जिससे छात्र के हाथ में चोटें आई। छुट्टी के बाद छात्र घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसी बात से आक्रोशित अभिभावक गुडलक सिंह स्कूल पहुंचे से दूर है । जहां किसी का फावड़ा लेकर सीधे स्कूल में घुसकर फावड़े से शिक्षक पर हमला बोल दिया। इस दौरान शिक्षक का हाथ टूट गया। किसी तरह कुछ लोगों ने बीच बचाव कर शिक्षक की जान बचाई और वहां से थाने लाया गया। जहां पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा लिखने की बात कहकर वापस कर दिया।

दूसरे दिन शनिवार को जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी। शिक्षक अर्पित तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने धरवारा गांव निवासी अनिकेत सिंह उर्फ गुडलक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है ।



उधर छात्र के परिजनों ने भी शिक्षक के खिलाफ करछना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने छात्र को उपचार के लिए सीएचसी करछना भेजा। फिलहाल शिक्षक की पिटाई का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना 

हुआ है।

Primary ka master; कक्षा में घुसकर शिक्षक पर फावड़े से किया हमला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link