Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 23, 2023

स्कूलों में बीमार हो रहे बच्चे, समय बदलने की मांग

 लखनऊ। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में भीषण गर्मी व उमस से अन्य लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे काफी परेशान हो रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में बिजली न आने और भीषण गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी हो जा रहे हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह को पत्र भेजकर स्कूलों का समय बदलने की मांग की है।



संघ ने मंत्री से मांग की है कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के संचालन का समय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक किया जाए। संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि इंटर के विद्यालय गर्मी में मात्र पांच घंटे चलते हैं। वहीं बेसिक के विद्यालय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक यानी छह घंटे चलते हैं। इसके बाद बच्चों को घर तक पहुंचने में भी समय लगता है। इस बीच भी वह भीषण गर्मी व उमस से परेशान होते हैं। ब्यूरो

स्कूलों में बीमार हो रहे बच्चे, समय बदलने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link