Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 11, 2023

दामोदर सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनी पढ़ेंगे छात्र

 बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ, दस, 11 और 12वीं के पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए पाठ्यक्रम के मुताबिक बोर्ड के छात्र-छात्राओं को विनायक दामोदर सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवन गाथा पढ़ाई जाएगी।


इसमें सावरकर के अलावा पं. दीन दयाल उपाध्याय, महावीर जैन, भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय, अरविंद घोष, राजा राम मोहन राय, सरोजनी नायडू, नाना साहब का नाम भी शामिल हैं। नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय में शामिल इन - महापुरुषों की जीवन गाथा जुलाई में स्कूल खुलने के बाद से पढ़ाई जाएगी। यह विषय सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा



इन महापुरुषों के नाम हुए हैं शामिल


कक्षा 9 : चंद्रशेखर आजाद, बिरसा मुंडा, बेगम हजरत महल, वीर कुंवर सिंह, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फूले, छत्रपति शिवाजी, विनायक दामोदर सावरकर, विनोबा भावे, श्रीनिवास रामानुजन और जगदीश चंद्र बोस ।

कक्षा 10 मंगल पांडेय, रोशन सिंह, सुखदेव, लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, खुदीराम बोस, स्वामी विवेकानंद |

कक्षा 11 राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पं. दीन दयाल उपाध्याय, महाबीर जैन, महामना मदन मोहन मालवीय, अरविंद घोष, राजा राम मोहन राय, सरोजन नायडू, नाना साहब, महर्षि पतंजलि, शल्य चिकित्सक सुश्रुत और डॉ. होमी जहांगीर भाभा

कक्षा 12 रामकृष्ण परमहंस, गणेश शंकर विद्यार्थी, राजगुरू, रवींद्रनाथ टैगोर, लाल बहादुर शास्त्री, रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप, बंकिम चंद्र चटर्जी, आदि शंकराचार्य, गुरु नानक देव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, रामानुजाचार्य, पाणिनी, आर्यभट्ट और सीवी रामन ।

दामोदर सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनी पढ़ेंगे छात्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link