Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 11, 2023

छात्रा के साथ की छेड़खानी खींचकर ले जाने की कोशिश

 बरेली। मां के साथ अलखनाथ मंदिर से लौट रही छात्रा के साथ मंदिर के बाहर दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। वह किशोरी को खींच कर ले जाने लगा। किशोरी की मां ने शोर मचाया तो मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसे पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण कुछ समय के लिए इलाके में तनाव जैसा माहौल बन गया।


मंगलवार देर शाम कक्षा आठ की छात्रा अपनी मां के साथ अलखनाथ मंदिर गई थी। दर्शन और आरती के बाद वह लोग मंदिर के बाहर आए। मंदिर के बाहर पहले से मलूकपुर का निवासी रेहान मौजूद था। रेहान ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसको अपने साथ खींच कर ले जाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर रेहान जान से मारने की धमकी देने लगा। भीड़ जमा होने पर रेहान ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ दिया और उसकी पिटाई लगा दी। आरोपी दूसरे समुदाय का होने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।



सूचना पर सीओ सेकेंड राजकुमार किला पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रेहान की चौपुला पर दुकान है। करीब एक महीने पहले भी वह छेड़खानी कर चुका है। मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। सीओ राजकुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


मां के साथ अलखनाथ मंदिर आई थी दर्शन करने के लिए, आरोपी दूसरे समुदाय का शोर मचाने पर एकत्रित हुए भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा।

छात्रा के साथ की छेड़खानी खींचकर ले जाने की कोशिश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link