Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 2, 2023

माध्यमिक के विद्यालयों में भी चलेगा विशेष नामांकन अभियान

 लखनऊ। बेसिक के विद्यालयों की ही तरह माध्यमिक के विद्यालयों में भी विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने के लिए नए सत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा।



विशेष नामांकन अभियान के तहत कक्षा आठ के उत्तीर्ण हर विद्यार्थियों का नजदीक के ही राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित व अन्य बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ में नामांकन कराया जायेगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इसके लिए 31 जुलाई तक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।


 उन्होंने जिलों में जिलाधिकारी के नेतृत्व में विशेष नामांकन अभियान चलाने के लिए कहा है। कहा है कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक संयुक्त टीम बनाकर नामांकन के लिए घर-घर संपर्क करेंगे। ब्यूरो

माध्यमिक के विद्यालयों में भी चलेगा विशेष नामांकन अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link