Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 15, 2023

शिक्षक को हेलमेट से पीटकर किया घायल

 नंदगंज थाना क्षेत्र के वहादीपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार एक प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक को चार युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल का इलाज नंदगज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

फतेउल्लाहपुर नई बस्ती निवासी शिक्षक उमेश कुमार (30) बाइक से दोपहर 12.30 बजे वीर एकलव्य स्कूल वहादीपुर से दी है। पढ़ाकर घर वापस जा रहे थे। तभी वहादीपुर मोड़ के समीप दो बाइकों पर सवार चार युवक आए और इनको रोककर हेलमेट से मारना शुरू कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया है।



आसपास से लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक मारने वाले चारों युवक बाइक से भाग गए। आस-पास के लोगों ने घायल युवक को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज में भर्ती कराया। घायल शिक्षक उमेश ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घायल द्वारा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारने पीटने की लिखित तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

शिक्षक को हेलमेट से पीटकर किया घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link