Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 15, 2023

सरल एप से होगी निपुण मूल्यांकन परीक्षा

 आजमगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आठवीं तक के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर आंकने के लिए सरल एप के माध्यम से निपुण मूल्यांकन - परीक्षा (नेट) कराई जाएगी।

कक्षा छह की बालिकाओं के लिए हिंदी एवं गणित का टेस्ट होगा जबकि कक्षा सात के बालिकाओं को विज्ञान एवं गणित का टेस्ट देना होगा। कक्षा आठ की बालिकाओं को भी विज्ञान एवं गणित विषय का ही टेस्ट देना होगा।



जनपद के समस्त कस्तूरबा - गांधी बालिका विद्यालय में 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा छह की हिंदी व गणित, कक्षा सात में विज्ञान एवं गणित और कक्षा विज्ञान एवं गणित की परीक्षा होगी। जिसमें 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे।


परीक्षा का समय अधिकतम एक घंटा 30 मिनट का होगा। जिसका समय विभाजन किया गया है। प्रश्नपत्र एवं ओएमआर सीट भरने के लिए दस मिनट का समय दिया जाएगा। बच्चों को प्रश्नों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।


वहीं 20 मिनट हल के बाद - प्राप्त उत्तर को बच्चे ओएमआर शीट में भरेंगे।

सरल एप से होगी निपुण मूल्यांकन परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link