Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 15, 2023

यूपी में अब समूह ग के पदों पर होगी उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भर्ती

 लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में खेलो की दशा बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके योगदान को सम्मान देने के साथ उन्हें प्रदेश में हीयी रोजागार दिलाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में हैं। हाल ही में यूपी सरकार ने खिलाड़ी कोटे में 227 खिलाड़ियों की पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति की है।



इसके बाद प्रदेश के विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित समूह 'ग' के पदों पर भर्ती शुरू कराने की सरकार की योजना है। इस बारे में मुख्य सचिव ने सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षित रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए हैं।


इस बारे में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डा.नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के परकारी विभागों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की समूह 'ग' के पदों पर सीधी भर्ती नियमावली 2022 में दी गई व्यवस्था के अनुसार दो फीसदी रिक्तियों को खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है।


उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति युवा पीढ़ी को आकर्षित करने हेतु आवश्यक है कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाय खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर मिलने से खेल एवं खेल संस्कृति को विकसित करने के साथ खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

अपर मुख्य सचिव के अनुसार खिलाड़ी कोटे से कांस्टेबल के पद पर 227 खिलाड़ियों को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रिटायर्ड खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए डेढ़ लाख रुपये मानदेय पर रखा गया है।

यूपी में अब समूह ग के पदों पर होगी उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link