Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 29, 2023

वैन पलटी, आधा दर्जन शिक्षिकाएं घायल

 बहराइच। लखनऊ से दर्जनों शिक्षिकाएं जरवल क्षेत्र में साझे की वैन से आकर शिक्षण कार्य करती हैं। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शिक्षण कार्य करने के बाद मारुति वैन कार से वापस घर जा रही शिक्षकों की वैन बाराबंकी स्थित जहांगीराबाद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।


इस दुर्घटना में लखनऊ के तेलीबाग निवासी 31 वर्षीय ज्योति यादव पत्नी सतीश यादव देवा शरीफ निवासी 30 वर्षीय नेहा विश्वकर्मा लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी 32 वर्षीय शालिनी अवस्थी , बालागंज लखनऊ निवासी नेहा पांडे, चिनहट निवासी गरिमा सिंह पत्नी संतराम गुप्ता, गुंजा यादव पत्नी अश्वनी सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक घायल हो गई।



सभी घायलों को पुलिस के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें दो शिक्षकों के फैक्चर होने की सूचना मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी जरवल संतोष सिंह ने बताया सभी घायल शिक्षिकाएं रोज की तरह अपने साझे के वाहन से लखनऊ जा रही थी।

वैन पलटी, आधा दर्जन शिक्षिकाएं घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link