Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 29, 2023

PRIMARY KA MASTER : भीषण गर्मी से बेहाल हुए बच्चे, इस जिले के 11 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

 महराजगंज में भीषण गर्मी और उमस के चलते एक इंटर कॉलेज और दो प्राइमरी स्कूलों को मिलाकर दस छात्राएं गुरुवार को बेहोश हो गईं। एक अन्य बच्चे की भी उल्टी आने से तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के बाद सभी को घर भेज दिय गया।



गुरुवार को नौतनवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सुकरौली की कक्षा छह की छात्रा रीतिका की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई। उल्टी करने के बाद वह बेहोश हो गई। शिक्षकों ने पानी पिलाई। उसके बाद उसकी तबीयत सामान्य हुई। इसके अलावा सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गबड़ुआ में कक्षा चार की छात्रा रोजी बेहोश हो गई। वहीं राजकीय कन्या इंटर कालेज फरेंदा में गुरुवार को सुबह की प्रार्थना के समय सूरज की तपिश से आठ बालिकाएं वहीं गिर गईं।


आनन-फानन में विद्यालय के कर्मचारियों एंव शिक्षिकाओं ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा पहुंचवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं को घर भेज दिया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी की हालत अब सामान्य है। इसके अलावा महराजगंज सदर क्षेत्र के ही परिषदीय विद्यालय बांसपार बैजौली में भी कक्षा पांच की एक छात्रा की भी उल्टी के कारण तबीयत बिगड़ गई। शिक्षकों ने पानी पिलाया। कुछ देर बाद तबीयत सामान्य हुई।

PRIMARY KA MASTER : भीषण गर्मी से बेहाल हुए बच्चे, इस जिले के 11 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link