Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 18, 2023

Primary ka master: यूपी के परिषदीय टीचर्स को 80 ऑनलाइन सेशन द्वारा प्रशिक्षित करेंगे आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञ

 उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों द्वारा कुल 80 ऑनलाइन सेशन आयोजित किए जाएंगे।



उत्तर प्रदेश के स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद के अनुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 में कार्यक्रम की निरंतरता को बनाए रखने तथा प्रदेश के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान तथा गणित के एआरपी, एसआरजी तथा मास्टर ट्रेनर्स के लिए आईआईटी गांधीनगर, गुजरात द्वारा 80 ऑनलाइन सत्र संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। कहा गया है कि प्रत्येक सप्ताह को गुरुवार के दिन एक सेशन का आयोजन होगा।

माध्यम से प्रमुख विषयों खासकर STEAM स्टेम अर्थात साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स और मैथ आदि विषयों में विज्ञान तथा गणित के एआरपी, एसआरजी तथा मास्टर ट्रेनर्स को दक्ष बनाएगी और फिर इसका लाभ अन्य शिक्षकों से होते हुए विद्यालय के सभी छात्रों तक पहुंचेगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद द्वारा कहा गया कि 2022-23 में भी उत्तर प्रदेश के परिषदीय शिक्षकों के लिए जिस कार्यशाला का आयोजन आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है वह कार्यशाला पांच दिवसीय होगी। कार्यशाला को और भी अधिक प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों के लिए ऑनलाइन माध्यम से लाइव सेशन किए जाएंगे इससे प्रदेश की शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए एक मिशन के तहत जुटा जाएगा।

प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होने वाले इन सत्रों के लिए विद्यालय के बाद का समय शाम 3:00 से 4:00 के मध्य संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कार्यशाला के प्रथम सत्र का आयोजन 20 जुलाई को शाम 3:00 से 4:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके बाद इस सत्र का आयोजन प्रत्येक गुरुवार को ऑनलाइन मोड में संचालित होगा।


इसके अलावा निर्देशित किया गया है कि इन सत्रों में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के समस्त एसआरजी, एआरपी, मास्टर्स ट्रेनर्स, डायट मेंटर (गणित/विज्ञान) तथा केजीबीवी के गणित एवं विज्ञान के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना होगा। इन सत्रों में कागज से गणित के खेल, मोमबत्ती से विज्ञान, पहाड़े का गणित, स्कूल के आंगन में छिपा जीव विज्ञान जैसी थीम पर सत्रों का आयोजन होगा।


समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा पिछले 2 वर्षों से इन सभी शैक्षिक गतिविधियों को कार्यान्वित किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से गणित को रोचक एवं सरल तरीके से कक्षा में रूपांतरित करने तथा शिक्षकों के क्षमता संवर्धन में भी इजाफा हो रहा है।


इस क्रम में विज्ञान के प्रति बेहतर समझ विकसित करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं में क्यूरियॉसिटी कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान की अवधारणाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।


आपको बता दें कि वर्ष 2022-23 में संपन्न हुई आईआईटी गांधीनगर में 5 दिवसीय कार्यशाला में 250 एसआरजी एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया जबकि 335 SRG, ARP, मास्टर ट्रेनर्स तथा केजीबीवी के गणित एवं विज्ञान के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण से विद्यालयों में शुरू हो रहे आगामी सत्रों के लिए रणनीति विकसित की गई है।

Primary ka master: यूपी के परिषदीय टीचर्स को 80 ऑनलाइन सेशन द्वारा प्रशिक्षित करेंगे आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link