Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 4, 2023

10 से नौंवी - दसवीं के वजीफा फार्म भरें

 लखनऊ। प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, निर्धन सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राएं आगामी 10 अगस्त से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। समाज कल्याण विभाग के शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए समय सारिणी जारी कर दी है।



इस समय सारिणी के अनुसार कक्षा नौ व दस के छात्र - छात्राएं आगामी 10 अगस्त से 10 अक्तूबर के दरम्यान छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभी तक इन छात्र - छात्राओं में से प्रत्येक को 3000 रुपये वार्षिक की छात्रवृत्ति मिलती है।

अब प्रदेश सरकार से इस राशि में पांच सौ रुपये की बढ़ोत्तरी का आग्रह किया गया है।

10 से नौंवी - दसवीं के वजीफा फार्म भरें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link