Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 9, 2023

परस्पर तबादले के लिए 12 से शिक्षक बनाएंगे जोड़ा

 लखनऊ। बेसिक शिक्षा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए जोड़ा (पेयर) बनाने की प्रक्रिया 12 से 20 सितंबर के बीच पूरी होगी। इससे पहले बीएसए को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कई बार तिथि बढ़ाने के बाद भी आधा दर्जन जिले इससे जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।


विभाग की ओर से एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया जुलाई से शुरू की गई है। इस बीच


शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन के बाद, उनकी वैवाहिक स्थिति, असाध्य रोग आदि का विवरण बीएसए को पूरा करने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया गया।



बाद में यह तिथि छह सितंबर तक बढ़ाई गई लेकिन संभल, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर, गाजियाबाद, झांसी व लखनऊ ने आवश्यक प्रक्रिया नहीं पूरी की।


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इन्हें नौ सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शिक्षक परस्पर तबादले के लिए जोड़ा बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे

परस्पर तबादले के लिए 12 से शिक्षक बनाएंगे जोड़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link