Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 9, 2023

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की काउंसिलिंग 15 सितंबर से

 झांसी: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई- 2023 ) का परिणाम घोषित होने के बाद अब काउंसिलिंग की भी नई तारीख कर दी गई है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के संयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने काउंसिलिंग 15 सितंबर से कराने का निर्णय लिया है। बीएड की काउंसिलिंग के कार्यक्रम पहले 10 जुलाई से निर्धारित किया गया था, लेकिन लखनऊ, मेरठ व आगरा विश्वविद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण यह लगभग दो माह बाद शुरू होगी।



बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम 30 जून 2023 को घोषित किया था। काउंसिलिंग के लिए शासन से प्रस्तावित दस जुलाई की तारीख में लखनऊ, मेरठ व आगरा विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम बाधक बन गये । बुंदेलखंड वि. ने दो माह बाद काउंसिलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की काउंसिलिंग 15 सितंबर से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link