Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 12, 2023

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने हवन-पूजन कर मांगी नियुक्ति

 लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में एक अंक से नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों ने सोमवार को तेज बारिश में पूजा-अर्चना कर भगवान से नियुक्ति के लिए प्रार्थना की। ईको गार्डन में 35 दिन से अभ्यर्थी 11 माह पहले दिए गए उच्चतम न्यायालय के आदेश के पालन की मांग कर रहे हैं।



अभ्यर्थियों ने कहा कि एक नंबर से नियुक्ति से वंचित होना उनके लिए काफी पीड़ादायक है। हवन-पूजन में शामिल दुर्गेश शुक्ला, सुभांशु सिंह, लोकेश, शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग हमारे मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है, अब हमें भगवान से ही न्याय की उम्मीद है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ठोस कार्यवाही न हुई तो वे विधानभवन का घेराव कर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने हवन-पूजन कर मांगी नियुक्ति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link