लखनऊ में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने 19 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। बैठक में बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 33 राजस्व गांवों की जमीन खरीदी जाएगी। इसका निर्माण 14 हजार एकड़ भूमि पर किया जाएगा जिसमें से 8 हजार एकड़ भूमि ग्राम समाज की है। प्राधिकरण का निर्माण झांसी ग्वालियर मार्ग पर किया जाएगा।
बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी:
– अयोध्या में टूरिस्ट फैसिलेशन सेंटर के लिए मंजूरी दी गईं है।
– धान खरीद नीति को मंजूरी दी गई।
– आकांक्षी विकास खण्ड की तर्ज पर 100 नगर निकाय में आकांक्षी नगर निकाय योजना लागू होगी। इन नगर निकायों को 2026 तक विकसित किया जाएगा। इसके बाद फिर 100 निकायों का चयन होगा। इसके तहत 32 मानकों पर कार्य किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए 100 सीएम फैलो नियुक्त किए जाएंगे।
– योजना के तहत 20 हजार से एक लाख आबादी वाले निकाय का चयन किया गया है।
– पुलिस के आरक्षी और हेड कांस्टेबल का साइकिल भत्ता 200 से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया।
– संभल, औरैया में पुलिस लाइन बनाई जाएगी।
– पुलिस लाइन में शहीद स्मारक, म्यूजियम, ट्रैफिक पार्क भी बनवाया जाएगा।
– वीरांगना उधादेवी बटालियन का गठन होगा। 351 करोड़ का बजट की व्यवस्था की गई है।
लखनऊ- योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक खत्म, लोक भवन में सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, योगी कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग, #Lucknow @myogiadityanath @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt pic.twitter.com/nkXqsM2zAE
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 12, 2023

➡️प्रतापगढ़ के कुंडा में गंगा घाट का विकास किया जाएगा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 12, 2023
➡️मंडी शुल्क 2 फीसदी से घटाकर एक फीसदी किया गया
➡️आगरा एयरपोर्ट पर सिविल एनक्लेव बनाने का प्रस्ताव पास
➡️पुलिस बल में आरक्षी,मुख्य आरक्षी का साइकिल भत्ता बढ़ा
➡️पुलिस में साइकिल भत्ता 200 की जगह 500 किया गया
➡️लखनऊ में… pic.twitter.com/RRpEwfY6x5