Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 12, 2023

कस्तूरबा विद्यालय की छत से कूदकर लड़की फरार

 छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से बीती रात पौने तीन बजे एक लड़की छत से कूदने के बाद दीवार फांद कर फरार हो गई। सुबह आठ बजे नाश्ते के वक्त लड़की के गायब होने का पता चला तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई जिनमें वह छत से कूदती दिख रही है।



वार्डन अमिता ने बताया कि गत छह सितंबर को राजकीय बालिका सुधार गृह सहारनपुर से सात लड़कियों को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के आदेश पर उनके विद्यालय में भेजा गया था। इनमें शामिल एक 18 साल की लड़की रविवार की रात पौने तीन बजे छत से कूद कर नीचे उतरी और फिर दीवार फांद कर फरार हो गई।

कस्तूरबा विद्यालय की छत से कूदकर लड़की फरार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link